फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट का दावा: देश की हर आठ में से एक महिला हुई है यौन हिंसा का शिकार

Sat, 24 Feb 2018 03:13 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फ्रांस दुनियाभर में आधुनिक जीवनशैली के लिए जाना जाता है। मगर एक रिपोर्ट ने इस देश ‌का दूसरा चेहरा दिखाने की कोशिश की है। पेरिस स्थित थिंक टैंक फाउंडेशन जीन जॉरेस की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की लगभग 40 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें अपने जीवन में यौन हिंसा का शिकार होना पड़ा है। यह आंकड़ा देश की आबादी का 12 प्रतिशत है यानी कि इस देश की हर आठवीं महिला अपने जीवन में यौन हिंसा से गुजरी है।

विज्ञापन


थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की 43 प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया है कि उन्हें उनकी मर्जी के बिना छुआ गया है। वहीं 58 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि वह गलत तरह के व्यवहार का शिकार हुई हैं। फ्रांस की आधी महिलाओं का कहना है कि उन्हें अपशब्द कहे गए और लिंगभेदी टिप्पणियां की गई हैं। इसके अलावा हर पांचवी महिला ने माना कि उसे मेल और मैसेज के जरिए पोर्न सामग्री प्राप्त हुई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्हें कि अपनी जिंदगी में कई बार उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। इस रिपोर्ट में पीड़ितों द्वारा भुगते गए दुष्परिणाम और लंबी अवधि के नतीजों के बारे में भी बात की गई है। बहुत से दूसरे देशों की तरह पिछले कुछ महीनों में फ्रांस की महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई यौन हिंसा की घटनाओं को साझा किया है। जिसने देश में एक राष्ट्रीय चर्चा का रूप ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें