फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट का शव मिला कार पार्किंग के नीचे

Tue, 05 Feb 2013 11:03 AM IST
england king, richard III, uk, university of leicester, leicester
विज्ञापन
विज्ञापन
लिसेस्टर की एक कार पार्क के नीचे पाए गए कंकाल के बारे में पुष्टि हो गई है कि वो इंग्लैंड के सम्राट रहे रिचर्ड तृतीय का है। लिसेस्टर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मुताबिक़ हड्डियों का डीएनए सम्राट के वंशजो से मेल खाता है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रमुख पुरातत्त्वविद् रिचर्ड बक्ले ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि बिना किसी शक के वो रिचर्ड हैं। रिचर्ड 1485 में हुए एक युद्ध में मारे गए थे। अब उन्हें लिसेस्टर के एक चर्च में दफ़नाया जाएगा।

कार्बन डेटिंग
बक्ले ने कहा कि अस्थियों को बहुत गहन शोध से गुजरना पड़ा और उसकी काबर्न डेटिंग से पता चला है कि वो 1455 -1540 के बीच का रहा होगा।

प्राचीन कालीन इतिहास विभाग के जो एप्पलबाई ने कहा कि कार्बन डेटिंग से ये भी पता चला कि मौत के समय व्यक्ति की उम्र 20 से अधिक और 40 के दरमियान रही होगी। रिचर्ड की मौत 32 साल की उम्र में हुई थी।
विज्ञापन


कंकाल में 10 जगहों पर घायल होने के निशान थे। युद्ध में राजा को कपाल में ही आठ जगह चोटें आईं थीं। उनमें से दो जानलेवा थीं। एप्पलबाई का कहना था कि इन चोटों के बाद वो मूर्छित हो गए होंगे जिसके फ़ौरन बाद उनकी मौत हो गई होगी।

कुबड़े
कुछ इतिहासकारों के मुताबिक रिचर्ड की पीठ झुकी हुई थी। कंकाल की रीढ़ की हड्डी भी मुड़ी हुई पाई गई है, हालांकि उनके हाथ और जिस्म के बाकी हिस्से ठीक अवस्था में थे।


एप्पेलबाई ने कहा कि कंकाल पर किए गए विश्लेषण में ये सामने आया है कि ये एक पुरुष का था, लेकिन बनावट में वो किसी महिला के समान छरहरा और कोमल थे।

अपने भाई एडवर्ड चतुर्थ की मौत तक रिचर्ड राजदरबार में महज़ एक राजकुमार की हैसियत रखते थे, लेकिन बाद में उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया। लेकिन वो साल भर ही गद्दी का सुख उठा पाए और 1485 में यु्द्ध के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें