फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्लिन में हमले की साजिश रचने के संदेह में छह गिरफ्तार

Mon, 09 Apr 2018 03:09 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में पुलिस ने छह लोगों 'शहर को खतरे में डालने वाली हिंसक गतिविधि की तैयारी' करने के संदेह में गिरफ्तार किया है। जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है। यह खबर उस समय आई है, जब जर्मन मीडिया में चर्चा है कि शहर में रविवार को हुई मैराथन में चाकू से हमला करने की एक साजिश को नाकाम किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पक्के तौर पर कहा जाए कि मैराथन इन संदिग्धों के निशाने पर थी। 

अटकलों का दौर जारी
पुलिस का कहना है कि कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाए गए हैं और कुछ उपकरणों को जांच के लिए कब्जे़ में लिया गया है। बर्लिन के मेयर माइकल मूलर ने शहर के सुरक्षा बलों को 'सजगता बरतते हुए हमला टालने' के लिए शुक्रिया कहा। 

इससे पहले दाइ वेल्ट अख़बार ने छापा था कि हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वालों और दर्शकों पर जानलेवा हमले की योजना बनाने वाले एक शख़्स को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


गोपनीयता बरत रही पुलिस
अखबार के मुताबिक गिरफ़्तार किए गए एक शख्स का संबंध ट्यूनिशिया के उस इस्लामिस्ट से हो सकता है, जिसने दिसंबर 2016 में शहर में एक ट्रक से किए हमले में 12 लोगों को मार डाला था। रविवार को पुलिस ने बयान जारी करके कहा कि उसने दो वाहनों और कई जगहों की तलाशी ली है। पुलिस ने इससे ज़्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें