फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: इस स्कूल के लड़कों को मिली स्कर्ट पहनने की अनुमति

Mon, 09 Apr 2018 01:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अपिंघम स्कूल
विज्ञापन

ब्रिटेन के एक बोर्डिंग स्कूल ने अपने यहां पढ़ने वाले लड़को को स्वेच्छा से स्कर्ट पहनने की अनुमति दे दी है। इस स्कूल का नाम है अपिंघम स्कूल जोकि रटलैंड में स्थित है। स्कूल के हेड टीचर का कहना है कि यदि कोई लड़का स्कर्ट पहनने की इच्छा जाहिर करता है तो उसे ऐसा करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस स्कूल से सेलिब्रिटी रिक स्टीन और स्टीफन फ्राई पढ़ चुके हैं। स्कूल की सालाना फीस 33 लाख रुपए है। इस बोर्डिंग स्कूल में साल 1973 में पहली छात्रा को एडमिशन मिला था और वर्तमान में यहां लड़के और लड़कियां साथ पढ़ते हैं। साल 2016 में स्कूल को ज्वाइन करने वाले हेडटीचर रिचर्ड मैलोनी ने कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि कोई भी छात्र मेरे पास आकर यह कह सकता है कि मैं यह कपड़े पहनना चाहता हूं और हम उसे उसकी अनुमति दे देंगे। 

इससे पहले भी स्कूल ने लैंगिक भेदभाव को मिटाने के लिए छात्र-छात्रा की जगह प्यूपिल शब्द का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इस स्कूल में 3 साल तक पढ़ चुके एक्टर क्रिश्चियन जेसेन ने कहा था कि अगर उन्हें स्कूल में स्कर्ट पहनने की मंजूरी मिलती तो वह शायद उसे ही पहनना पसंद करते। उनका कहना था कि जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म भेदभाव मिटाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


मैलोनी ने बताया कि पिछले साल हफ्तेभर एक छात्र लंबी स्कर्ट पहनकर स्कूल आया था। ब्रिटेन में बहुत से स्कूल जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म को अपने यहां लागू कर रहे हैं। वहीं अब तक अपिंघम में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग यूनिफॉर्म थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें