फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश सिख महिला ने पूर्व हिंदू ब्वॉयफ्रेंड को भेजा बीफ, मिली दो साल की जेल

Thu, 27 Sep 2018 10:56 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ब्रिटिश सिख महिला को यूके की एक अदालत ने दो साल जेल की सजा सुनाई है। महिला को यह सजा अपने पूर्व हिंदू ब्वॉयफ्रेंड और उसके परिवार के खिलाफ पांच सालों तक नस्लीय दुर्व्यवहार और शोषण करने की वजह से मिली है। जिसमें उनकी आस्था पर हमला करते हुए उनके घर बीफ भिजवाना भी शामिल है।

विज्ञापन


अमनदीप मुधर को नस्लीय शोषण करने का आरोपी पाया गया और उसे स्वीडन क्राउन कोर्ट ने मंगलवार को दो साल की सजा सुनाई। जज रॉबर्ट पॉसन ने फैसला सुनाते हुए कहा, धार्मिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले ज्यादातर लोग एक-दूसरे में सामान्य आधार ढूंढ़ते हैं। फिर चाहे वह भगवान के प्रति आस्था हो या मानव व्यवहार। लेकिन आपका व्यवहार असंतोषजनक, उत्तेजक और बेहद डरावना था।

कोर्ट को बताया गया कि मुधर ने अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के परिवार पर कई हमले किए। जिसमें दुर्व्यवहार, पुलिस की धमकी वाले फोन और सोशल मीडिया हमले शामिल हैं। कोर्ट को बताया गया कि 26 साल की महिला का 2012 में हिंदू पुरुष के साथ बहुत थोड़े समय के लिए रिश्ता था जिसमें उन्होंने कभी संबंध नहीं बनाए। सांस्कृतिक भिन्नताओं की वजह से जब यह रिश्ता टूटा तो मुधर और उसके परिवार ने लड़के के परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें उसकी बहन और मां को बलात्कार की धमकी देना और उसके घर और कारों को जलाने का भय दिखाना शामिल था।
विज्ञापन


मुधर ने अपने 30 साल के दोस्त संदीप डोगरा की मदद से ब्वॉयफ्रेंड के परिवार को निशाना बनाते हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपमानजनक संदेश भेजे। इसके अलावा उन्हें जान से मारने या बलात्कार की धमकी भी शामिल थी। एक कमेंट में लिखा गया कि तुम अपने भगवान की तरह मोटे हो। वहीं दूसरी घटना में बीफ वाला एक पार्सल उनके घर भेजा गया। जिसने हिंदू होने की वजह से उन्हें काफी परेशान किया। ब्वॉयफ्रेंड की बहन ने बताया कि मुधर और उसके दोस्त संदीप ने उसके परिवार पर हमला करने के उद्देश्य से उसके 6 साल के बच्चे को स्कूल में बुली करवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें