फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी: म्यूनिख के शॉपिंग सेंटर में फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत

Sat, 23 Jul 2016 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
म्‍यूून‌िक फायर‌िंग
विज्ञापन
दक्षिणी जर्मनी के प्रमुख शहर म्यूनिख के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार शाम में अंधाधुंध फायरिंग की एक घटना में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। पुलिस की मानें तो हमलावर एक ही था, जिसकी वारदात वाली जगह पर लाश मिली है।
विज्ञापन


अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किसने इस हमले को अंजाम दिया। हफ्ते भर पहले ही जर्मनी की एक ट्रेन में एक युवती ने अचानक कुल्हाड़ी से वार कर तीन लोगों को मार दिया था। आतंकी संगठन आईएस ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। जर्मनी के बावरिया प्रांत के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि 9 लोग मारे गए हैं।

इससे पहले पुलिस ने लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की थी। पुलिस ने ऐलान किया था कि जो लोग घर से बाहर हैं वे किसी घर में शरण ले लें। वहीं, चश्मदीदों की मानें तो तीन बंदूकधारी देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात सामान्य

जवान
चश्मदीदों ने दावा किया है कि शॉपिंग मॉल के अलावा पास की सड़क पर भी गोलीबारी हुई। जर्मन समाचार चैनल एटीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वारदात को एक से ज्यादा हमलावरों ने अंजाम दिया। शॉपिंग सेंटर में स्थित मैक्डोनल्ड्स में शाम छह बजे शूटिंग की रिपोर्ट आई थी।

शॉपिंग मॉल म्यूनिख ओलंपिक स्टेडियम के पास है और यहीं पर 1972 के ओलंपिक खेल के दौरान फिलस्तीनी विद्रोहियों ने 11 इस्राइली खिलाड़ियों को बंधक बनाकर उनकी हत्या कर दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें