फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चालक के चल रहा 400 यात्रियों से भरा समुद्री जहाज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटली के कोस्ट गार्डों के अनुसार करीब चार सौ प्रवासियों से भरा हुआ एक व्यापारिक समुद्री जहाज़ इटली की तरफ़ आ रहा है। हालांकि इसपर चालक दल का कोई सदस्य नहीं है। 'द एजादीन' नाम के इस जहाज पर सियरा लियोन का झंडा लगा हुआ है।
विज्ञापन


कोस्ट गार्डों के अनुसार खतरनाक समुद्री लहरों की वजह से जहाज पर बिजली नहीं है। दी आइसलैंड के कोस्ट गार्ड ने बीबीसी को बताया कि उनका एक पोत जहाज को सुरक्षित लाने में मदद कर रहा है।

बुधवार को द ब्लू स्काई एम नाम के एक जहाज से 970 प्रवासियों को बचाया गया था। इसके चालक दल के लोग जहाज को आटोपायलट मोड में डालकर चले गए थे। माना जा रहा था कि वो मानव तस्कर थे। इस पर सवार अधिकांश लोग सीरियाई और कुर्द हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खतरे में चार सौ यात्रियों का जीवन

आइसलैंड के कोस्ट गार्ड ने बताया कि खराब मौसम और समुद्र में उठती ऊंची लहरों की वजह से 73 मीटर लंबे इस जहाज को किनारे लाने में परेशानी हो रही है। यह जहाज इटली के दक्षिण-पूर्वी सिरे से करीब 65 किमी दूर है।

द एजादीन पर सवार एक प्रवासी ने किसी तरह से मैरीटाइम रेडियो की मदद से खतरे का संदेश दिया था। आइसलैंड के कोस्ट गार्ड के मुताबिक इस संदेश में कहा गया, ''हमारे जहाज पर चालक दल का कोई सदस्य नहीं है, हम इटली की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे पास कोई रास्ता दिखाने वाला नहीं है।'' द एजादीन करीब 50 साल पुराना है और इसका उपयोग पशुओं को ढोने में किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें