फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉटलैंड में अब तक 32 नतीजे आए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के ब्रिटेन में बने रहने या स्वतंत्र देश बनने के लिए हुए जनमत संग्रह के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती दो स्थानीय निकायों के नतीजे स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के ख़िलाफ़ गए हैं।
विज्ञापन


क्लॉकमैनशर और ऑर्कनी क्षेत्र के अधिकतर लोगों ने ब्रिटेन से अलग नहीं होने के पक्ष में राय जताई है।

सबसे पहला नतीजा क्लाकमैनशर से आया है, जहां 19,036 लोगों ने 'नहीं' के पक्ष में मतदान किया है, जबकि 16,350 लोगों का मत है कि स्कॉटलैंड को स्वतंत्र देश बन जाना चाहिए। क्लॉकमैनशर में 89 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दूसरा नतीजा स्थानीय निकाय ऑर्कनी का घोषित हुआ है। यहां स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के पक्ष में 4,883 लोगों ने राय व्यक्त की है, जबकि 10,004 लोगों का जवाब 'नहीं' रहा है। ऑर्कनी में 83.7 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


स्कॉटलैंड के सभी 32 निकायों के जनमत संग्रह के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

कैमरन की अपील

अंतिम नतीजे भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे तक आने की संभावना है। जनमत संग्रह में मतदान के लिए मतदाताओं को जो पर्ची दी गई थी, उसमें लिखा था, "क्या स्कॉटलैंड को एक स्वतंत्र देश होना चाहिए?" मतदाताओं को 'हाँ' और 'ना' के रूप में अपना मत देना था।

इससे पहले, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने लोगों से अपील की थी कि वे एक साथ रहने के लिए यूनाइटेड किंगडम को बचाने के पक्ष में मतदान करें। कैमरन ने ये भी कहा है कि स्कॉटलैंड यदि अलग हो जाता है तो ये अलगाव एक दर्द भरे तलाक़ की तरह होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें