स्कॉटलैंड में हुए जनमत संग्रह में लोगों ने ब्रिटेन से आजादी को ठुकरा दिया है। गुरुवार को हुए जनमत संग्रह के वोटों की गितनी जारी है जिसमें आजादी को 'नहीं' कहने वालों ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।
हालांकि स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगो में आजादी के हक में ज्यादा मत पड़े। इन नतीजों पर स्कॉटिश नेशनल पार्टी की उपनेता निकोला स्टरजियोन ने निराशा जताई है।
बीबीसी सवाददाता का कहना है कि जनमत संग्रह के पहले आखिरी दिनों में बहुत से लोगों ने अपना मन बदला। संभवतः उन्हें लगा कि ब्रिटेन से अलग होना एक बड़ा जोखिम है।
स्कॉटलैंड के सभी 32 निकायों के जनमत संग्रह के नतीजों की घोषणा की जाएगी।
कैमरन की अपील
अंतिम नतीजे भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे तक आने की संभावना है।
जनमत संग्रह में मतदान के लिए मतदाताओं को जो पर्ची दी गई थी, उसमें लिखा था, "क्या स्कॉटलैंड को एक स्वतंत्र देश होना चाहिए?" मतदाताओं को 'हाँ' और 'ना' के रूप में अपना मत देना था।
इससे पहले, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने लोगों से अपील की थी कि वे एक साथ रहने के लिए यूनाइटेड किंगडम को बचाने के पक्ष में मतदान करें।
कैमरन ने ये भी कहा है कि स्कॉटलैंड यदि अलग हो जाता है तो ये अलगाव एक दर्द भरे तलाक की तरह होगा।
कहां किसका दबदबा
काउंसिल-----वोट-----हां (प्रतिशत)-----नहीं (प्रतिशत)
अबरडीन सिटी-----175,745-----41.39-----58.61
अबरडीनशर-----206,486
एंगस-----93,551-----43.68-----56.32
आरगिल एंड ब्यूट-----72,002
क्लामनशर-----39,972-----46.20-----53.80
कॉमहैर्ल नैन आईलीयन सिर-----22,908-----46.58-----53.42
डमफ्राइज़ एंड गैलोवे-----122,036-----34.33-----65.67
डंडी सिटी-----118,729-----57.35-----42.65
ईस्ट एयरशर-----99,664-----47.22-----52.78
ईस्ट डनबार्टनशर-----86,836-----33.80-----61.20
ईस्ट लोथियान-----81,945-----38.28-----61.72
ईस्ट रेनफ्रेवशर-----72,981-----36.81-----63.19
एडिनबरा-----378,012
फाकिर्क-----122,457-----46.53-----53.47
फाइफ-----302,165
ग्लासगो-----486,219
हाईलैंड-----190,778
एनवरक्लाइड-----62,481-----49.92-----50.08
मिडलोथियान-----69,617-----43.70-----56.30
मोरे-----75,170
नॉर्थ एयरशर-----113,923-----48.99-----51.01
नॉर्थ लानार्कशर-----368,704-----51.07-----48.93
ऑरकेनी आईलैंड्स-----17,906-----32.80-----67.20
पर्थ एंड किनरोस-----120,015-----39.81-----60.19
रेनफ्रेवशर-----134,735-----47.19-----52.81
स्कॉटिस बॉर्डर्स-----95,533-----33.44-----66.56
शेटलैंड आईलैंड्स-----18,516-----36.29-----63.71
साउथ एयरशर-----94,881-----42.13-----57.87
साउथ लानार्कशर-----261,157-----45.33-----54.67
स्टरलिंग-----69,033-----40.23-----59.77
वेस्ट डनबार्टनशर-----71,109-----53.96-----46.04
वेस्ट लोथियान-----138,226-----44.82-----55.18