फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 देशों में साइबर हमला, रेनॉ समेत कई कंपनियों में काम ठप

Sat, 13 May 2017 10:18 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
रेनॉ डस्टर फेसलिफ्ट - फोटो : Cardekho
विज्ञापन
दुनिया के हर हिस्से में एक दिन पहले ही साइबर अटैक का व्यापक असर दिख रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर यूरोपीय, अमेरिकी और एशियाई देशों पर देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से तमाम बड़ी कंपनियों का कामकाज ठप पड़ गया है। इस लिस्ट में फ्रांस की दिग्गज बाहन निर्माता कंपनी रेनॉ भी आ गई, जिसे साइबर अटैक की वजह से अपना प्लांट बंद करना पड़ गया है। इससे पहले, इस साइबर अटैक की वजह से इंग्लैंड की स्वास्थ्य सेवाएं तक बंद हो गई थी।
विज्ञापन


रेनॉ के मैनेजमेंट ने जानकारी दी है कि हम रैंसमवेयर नाम के इस वायरल से बुरी तरह प्रभावित हैं। पर हम इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल उत्पादन कार्य को रोक दिया गया है, ताकि और नुकसान न हो। हम रैंसमवेयर से निपटने की जुगत लगा रहे हैं। इस हमले की वजह से हमनें स्लोवेनिया स्थित प्लांट में काम पूरी तरह से रोक दिया है।

एक्सपर्ट का कहना है कि यह साइबर अटैक कंप्‍यूटर वायरस 'रैंसमवेयर' के जरिए किया गया है। ये वायरस ई-मेल और सिक्योरिटी वार्निंग्स के जरिए कंप्यूटर में भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दुनिया भर के करीब 90 देशों में साइबर अटैक हुआ है। इस साइबर अटैक में ब्रिटेन के हेल्‍थ सिस्‍टम और अमेरिकी अंतरराष्‍ट्रीय कूरियर सर्विस FedEx के अलावा अमेरिका की बड़ी एविएशन कंपनी एयरबस के साथ ही जर्मनी के ट्रेन नेटवर्क पर भी बुरा असर पहुंचा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें