राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार ब्रिटिश दौरे पर गए ट्रंप के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किए गए। अमेरिकी नीतियों के खिलाफ लंदन की सड़कों पर जारी प्रदर्शनों के बीच डायपर बेबी ट्रंप गुब्बारा भी उड़ाया गया। हीलियम से भरे इस गुब्बारे के एक हाथ में मोबाइल भी है जो बताता है कि ट्रंप के अनर्गल ट्वीट की सबको जानकारी है। पाक मूल के लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्रंप के खिलाफ इस गुब्बारे के प्रदर्शन की अनुमति दी है।
प्रदर्शनों से बौखलाए ट्रंप बोले, मैं यहां ज्यादा नहीं रहूंगा
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों पर ट्रंप ने कहा कि मैं लंदन से प्यार करता हूं। मैं काफी समय से यहां नहीं आया हूं। लेकिन जब लोग आपको अहसास कराएं कि आपका यहां स्वागत नहीं है तो मैं यहां क्यों रहूं। उन्होंने कहा कि वे इस यात्रा के दौरान लंदन में ज्यादा वक्त नहीं बिताएंगे। उन्होंने दोहराया कि लंदन केे लोग भी मुझसे काफी प्यार करते हैं और रोजाना हजारों संदेश भेजते हैं। उनको भी वही चाहिए जो मैं चाहता हूं।