फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brexit रिजल्ट का असर: पाउंड में बीते 31 वर्ष में सबसे बड़ी गिरावट

Fri, 24 Jun 2016 10:58 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
पाउंड में बीते 31 वर्ष में सबसे बड़ी गिरावट - फोटो : Getty
विज्ञापन
यूरोपीय संघ से अलग होने के मुद्दे पर ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह के मतों की गिनती जारी है और इधर दुनिया भर के शेयर बाज़ारों में कोहराम मचा हुआ है। यूरोपीय संघ से अलग होने वालों का पलड़ा भारी होने की ख़बरों के बाद शेयर बाज़ारों में चिंता देखी गई है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। पाउंड में पिछले 31 सालों में ये सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं जापान का इंडेक्स निक्कई 7.85% लुढ़क गया, जबकि सिंगापुर का इंडेक्स स्ट्रेट्स टाइम्स ढ़ाई फ़ीसदी तक टूट गया।

चीन, ताइवान, दक्षिण कोरिया के बाज़ारों में भी 2 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत तक की गिरावट रही। यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में अनुमान से अधिक मत पड़ने की घबराहट भारतीय बाज़ारों पर भी दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 950 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी में भी 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें