जर्मनी के सिनेमा कॉम्पलेक्स में एक व्यक्ति ने मास्क पहनकर अंधाधुंध गोलीबारी की
- फोटो : File Photo Orlando Firing
हथियारबंद नकाबपोश ने जर्मनी के एक मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए कुछ लोगों को बंधक बना लिया। हमले में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। हमलावर को पुलिस ने मार गिराया। अखबार बिल्ड के मुताबिक, आंसू गैस की वजह से 25 लोगों की हालत बिगड़ गई।
ये हमला देश के पश्चिम में स्थित विरेनहम में हुआ है। जर्मनी में हेस राज्य के मंत्री गृहमंत्री पीटर बेयूथ के मुताबिक, मारा गया हमलावर मानसिक रूप से परेशान लगता था। उसके पास राइफल थी लेकिन स्पेशल फोर्स ने हालात बिगड़ने नहीं दिए और हमलावर को मार गिराया। सिवाय हमलावर के किसी के भी मारे जाने या घायल होने का कोई प्रमाण नहीं है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हमले के बाद दर्शकों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने गोलियों की आवाज सुनने की तस्दीक की है। पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि वहां दहशत का माहौल है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। हमलावर हथियारों से लैस और हेलमेट लगाए हुए था।