फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिकों पर पोप की 'कोशिशों को झटका'

विज्ञापन
विज्ञापन
समलैंगिक पुरूषों की व्यापक स्वीकार्यता के प्रस्तावों को कैथोलिक चर्च की धर्मसभा में दो तिहाई समर्थन नहीं मिल पाया है, जिसे पोप फ्रांसिस की कोशिशों के लिए झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन


पोप फ्रांसिस समलैंगिक पुरूषों, तलाकशुदा लोगों और शादी तो़ड़ने वालों को लेकर रोमन कैथोलिक चर्च में सुधार के लिए कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन दो हफ्ते तक चली धर्मसभा में इन मुद्दों पर दो तिहाई बिशपों का समर्थन हासिल नहीं किया जा सका, जबकि मसौदा रिपोर्ट के अन्य भागों को स्वीकार कर लिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी तोड़ने वाले को अपनाने पर जोर

शुरुआती मसौदा रिपोर्ट में पुरूष समलैंगिकों के प्रति खुलेपन, और तलाकशुदा या शादी को तोड़ने वाले लोगों की स्वीकार्यता पर जोर दिया गया था।

संवाददाताओं का कहना है कि रिपोर्ट के जिस अंतिम प्रारूप पर मतदान हुआ, उसमें इन मुद्दों पर राय को नरम रखा गया था लेकिन लगता है कि पुरातनपंथियों को वो भी मंजूर नहीं है।

अब साल भर के भीतर इन मुद्दों पर फिर से बात होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें