फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद की निंदा करें मुस्लिम नेता: पोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस ने दुनिया भर के मुस्लिम नेताओं से अपील की है कि वो इस्लाम के नाम पर फैलाए जा रहे आतंकवाद की स्पष्ट शब्दों में कड़ी निंदा करें। तुर्की के दौरे से लौटते हुए उन्होंने ये बात कही।
विज्ञापन


पोप ने कहा कि वो इस बात को समझते हैं कि जब दकियानूसी तरीके से आंतकवाद को इस्लाम से जोड़ा जाता है तो मुसलमानों को कितनी तकलीफ होती है। उनका मानना है कि आंतकवाद की कड़े शब्दों में निंदा के जरिए इस तरह की दकियानूसी सोच को दूर करने में मदद मिलेगी।

पोप ने कहा, "जहां तक इस्लाम को लेकर डर की बात है तो यह सही है कि जब हम ऐसी आतंकवादी गतिविधियों को देखते हैं, न सिर्फ इस क्षेत्र में, बल्कि अफ्रीका में भी, तो इस तरह की प्रतिक्रिया होती है- ‘अगर ये इस्लाम है तो मेरी इससे नाराजगी है’।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "बहुत से मुसलमानों को ये बुरा लगता है, बहुत से लोग कहते हैं कि वो ऐसे नहीं हैं क्योंकि कुरान तो शांति का ग्रंथ है। ये पैगंबर की शांति की किताब है। ये आंतकवाद इस्लाम नहीं है।"

पोप ने इस्तांबुल में कहा कि मध्यपूर्व में ईसाइयों के ख़िलाफ़ हिंसा बंद होनी चाहिए। पोप फ्रांसिस तुर्की में ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स चर्च के आध्यात्मिक नेता से भी मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें