फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में बुर्के पर लग सकता है बैन, महिलाओं को नहीं मिल पाता विटामिन D

Fri, 26 May 2017 09:39 PM IST
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन की एक राजनीतिक पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश में बुर्का पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। बुर्का क्यों बैन होना चाहिए? इस पर पार्टी ने एक अजीब सा कारण पेश किया है। पार्टी का कहना है कि बुर्का पहनने से महिलाओं को सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती। जिससे उनके शरीर को बेहद जरूरी विटामिन ‘डी’ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


इसलिए बुर्का पर प्रतिबंध लगना चाहिए। ब्रिटेन में आठ जून को आम चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। ऐसे में यूके इंडिपेंडेंस पार्टी (यूकेआईपी) का कहना है कि बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की हमारी मुहिम महिलाओं की सेहत से जुड़े अधिकार का हिस्सा है।

हालांकि पार्टी ने सिर्फ बुर्का ही नहीं बल्कि सार्वजनिक स्थानों में पूरी तरह से चेहरे को ढकने से जुड़े चलन की भी आलोचना की है। पार्टी का कहना है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है।
विज्ञापन


चेहरे को ढंकने से न सिर्फ व्यक्ति की पहचान छिप जाती है बल्कि यह सुरक्षा कर्मियों के लिए भी परेशानी भरा साबित होता है। ऐसे लोगों से संवाद करने में मुश्किल होती है। घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिलाओं के सबूत भी छिप जाते हैं। मैनचैस्टर में हुए आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन में एक बार फिर बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुरू हो चुकी है।

हम चाहते हैं बराबरी
यूकेआईपी के अध्यक्ष पॉल नटाल ने कहा कि बुर्का पहनना सिर्फ सुरक्षा की द़ष्टि से ही नहीं बल्कि एक अमानवीय प्रतीक है। यह समानता के अधिकार के खिलाफ है। हम महिलाओं के लिए समान अवसर पैदा करना चाहते हैं, ताकि वह भी समाज में पूर्ण रूप से अपनी भागिदारी और स्वतंत्रता का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें