पुलिस ब्रसेल्स के तीसरे हमलावर की तस्वीर जारी की
- फोटो : bbc
बेल्जियम के राष्ट्रीय प्रसारक आरटीबीएफ के अनुसार ब्रसेल्स में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम धमाके करने वाले 'दो हमलावरों' की पहचान कर ली गई है। ये दोनों भाई हैं और इनका नाम खालिद और ब्राहीम अल-बक्रवी है। आरटीबीएफ के अनुसार इन दोनों के बारे में पुलिस पहले से ही जानती थी।
सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीसरे व्यक्ति की तस्वीर बेल्जियम पुलिस ने जारी कर दी है। इस व्यक्ति नाजिम लाचरवी को कथित तौर पर 'तीसरा हमलावर' बताया जा रहा है। पुलिस ब्रसेल्स के तीसरे हमलावर की तस्वीर जारी की पुलिस के पिछले साल नवंबर में हुए पेरिस हमलों के संबंध में नाजिम की तलाश थी।
मंगलवार को ब्रसेल्स के एयरपोर्ट और एक मेट्रो स्टेशन में हुए धमाकों में मारे गए लोगों की संख्या 34 हो गई है जबकि 250 लोग जख्मी हुए हैं।मंगलवार को ब्रसेल्स एयरपोर् ट पर दो और सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर एक धमाका हुआ। इस्लामिक स्टेट चरमपंथी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।