फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी कैबिनेट में मोदी के मंत्रिमंडल से ज्यादा सिख'

Sun, 13 Mar 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडे - फोटो : getty images
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडे अपनी उदार छवि के चलते सिखों में जबरदस्त लोकप्रिय हैं। उन्हें पूर्व में भी कई बार सिखों के सा‌थ भांगड़ा करते और गुरुद्वारे जाते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा दिवाली पर गुरुद्वारा साहिब में होने वाले गुरबानी पाठ में भी वह पहुंचते रहे हैं। सिखों को लेकर उनकी नजदीकी का आलम ये है कि कई बार वह गुरुद्वारों में चलने वाले लंगरों में भी महिलाओं की मदद करने के लिए पहुंच जाते हैं।

द हफिंगटन पोस्ट के अनुसार उनकी कैबिनेट में तीन मंत्री भी सिख हैं। जिनमें सबसे प्रमुख हैं रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन, बुनियादी निर्माण और सामाजिक मंत्री अमरजीत सोही और विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री नवदीप बैंस हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रूडे की कैबिनेट में तीन सिख मंत्री मोदी की कैबिनेट में दो

जस्टिन ट्रूडे - फोटो : getty images
इस बात को लेकर कनाडाई प्रधानमंत्री खुद को काफी गौरवान्वित भी महसूस करते हैं। अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़े गर्व से कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रीमंडल से ज्यादा सिख तो मेरे मंत्रीमंडल में हैं। यहां तक की भारत की पिछली सरकार में भी इतने सिख मंत्री नहीं रहे जितने हमारी सरकार में हैं। 

इस दौरान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले जहान नाम के एक छात्र ने जब ट्रूडे से कहा कि आपकी कैबिनेट में पंजाबी मंत्रियों को देखना वाकई सुखद है तो ट्रूडे ने मुस्कराते हुए तुरंत जवाब दिया, 'हां मेरी कैबिनेट में मोदी की कैबिनेट से भी ज्यादा सिख मंत्री हैं'।

बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में मात्र दो ही सिख मंत्री हैं जिनमें से एक हैं अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल और दूसरी मेनका गांधी। मेनका गांधी का जन्म सिख समुदाय में ही हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें