फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस चाकू हमला: एक की मौत, दो घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

Thu, 23 Aug 2018 03:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित एक नगर में एक व्यक्ति ने आज चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी जबकि दो अन्य को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूत्रों ने बताया कि यह घटना ट्रेप्स में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया है। पुलिस ने हमलावर को काबू में करके मार दिया है।

विज्ञापन


आरोपी ने पश्चिमी पेरिस में एक घर में शरण ली हुई थी। पुलिस ने अब उसे मार गिराया है। पुलिस सूत्र के अनुसार हमलावर को मारा जा चुका है। पुलिस ने घटना की तुरंत पुष्टि नहीं की और ट्वीट करते हुए बताया कि ऑपरेशन जारी है। यह साफ नहीं है कि घटना आतंक से संबंधित है या नहीं। पिछले कुछ सालों में फ्रांस और पेरिस के विभिन्न स्थानों पर आतंकी हमले हुए हैं।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें