पाकिस्तान के गृह मंत्री एहसान इकबाल ने भारत पर आरोप लगाया कि वह शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एकतरफा कार्रवाई के साथ शांति के लिए इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े नहीं करे और उनके देश के खिलाफ डराने-धमकाने के लिए नई दिल्ली को चेताया भी।
इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में शांति के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन भारत
सॉर्क सम्मेलन का लगातार बहिष्कार कर एकतरफा कार्रवाई के साथ इस्लामाबाद को निराश कर रहा है। सॉर्क सम्मेलन 2016 में इस्लामाबाद में होने था लेकिन भारत के बहिष्कार के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
लंदन में रणनीतिक अध्ययन के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थान (आईआईएसएस) को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा कि भारत में मौजूदा सरकार का तय एजेंडा है, जहां तक मानना है कि वह धमका सकते हैं। हमें परिपक्वता दिखाने की जरूरत है क्योंकि दक्षिण एशिया में रहने वाले एक अरब से ज्यादा लोगों का भविष्य दांव पर लगा है। भारत का सॉर्क सम्मेलन का बहिष्कार करना गैरकूटनीतिक और शांति के लिए सही नहीं है।