इटली स्थित वेनिस के विवादित मेयर ने घोषणा की है कि शहर के प्रसिद्ध सेंट मार्क स्क्वायर पर जो कोई भी अल्लाहू अकबर चिल्लाएगा उसे तीन चरणों में गोली मार दी जाएगी। मेयर लुईगी ब्रुगनारो ने यह भी कहा कि इटली का यह शहर बार्सिलोना से अधिक सुरक्षित है, जहां इस माह की शुरूआत में ही 13 लोगों को कुचल कर मार डाला गया।
Read Also: जर्मनी में कुर्दिश कार्यक्रम में फेंका गया स्मॉक बम, 9 लोग घायल
लुईगी ब्रुगनारो ने कहा कि बार्सिलोना में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं थी इसलिए ऐसा हुआ लेकिन हम पहले से ही सतर्क हैं। इससे पहले लुईगी ने अपने विवादित फैसले में होमो-सैक्सुअलिटी पर लिखी एक किताब पर प्रतिबंध लगा दिया था।
उन्होंने ‘दि टाइम्स’ अखबार को बताया कि - ‘सेंट मार्क स्क्वायर पर कोई भी अल्लाहू अकबर नहीं चिल्लाएगा, अन्यथा उसे मार गिराया जाएगा। एक साल पहले मैंने कहा था कि ऐसा कहने वालों को चार चरणों में मारा जाना चाहिए, लेकिन अब मैं कहूंगा कि इन्हें सिर्फ तीन चरणों में ही खत्म कर दिया जाएगा।’
अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए लुईगी ने उत्तरी इटली में एक कांफ्रेंस में कहा कि - ‘मैं हमेशा राजनीतिक रूप से सही नहीं हो सकता, मैं गलत हूं, मैं मार दूंगा, हम मार देंगे।’
Read Also: इटली के इस्चिया द्वीप पर भूकंप ने मचाई तबाही, एक महिला की मौत, 25 घायल
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि अल्लाहू अकबर शब्द अरबी भाषा में अल्लाह की महानता के लिए उपयोग में लाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से कई महाद्वीपों में यह पाया गया है कि आतंकवादी घटनाओं से पहले दहशत फैलाने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते आए हैं।