फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली: भूकंप के 7 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाली गई 7 माह की बच्ची

Wed, 23 Aug 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
मलबे से बच्ची को निकालते बचावकर्मी
विज्ञापन
इटली में मंगलवार को एक चमत्कार देखने को मिला जब भूकंप के 7 घंटे बाद बचावकर्मियों ने एक 7 माह की बच्ची को मलबे से जिंदा बाहर निकाला। बता दें कि इटली के दक्षिणी द्वीप इस्चिया में सोमवार को आए भूकंप के झटके में एक महिला की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घंटों मलबे में दबी रही बच्ची
भूकंप के बाद बचाव कार्य में लगे दमकलकर्मियों ने मंगलवार तड़के सुबह तीन बच्चों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला। इनमें दो भाई और बहन शामिल थे। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि करीब 7 घंटे तक मलबे तक दबे होने के बावजूद बच्ची सही सलामत थी।

खबरों के मुताबिक सोमवार रात करीब 8.57 बजे इटली के इस्चिया द्वीप पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बचावकर्मियों ने 7 माह की बच्ची को मलबे से बाहर निकाला। इसके कुछ घंटों बाद उन्होंने दोनों भाईयों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


बड़े झटके के बाद कई छोटे झटके
इस्चिया द्वीप के उत्तर पश्चिमी हिस्से में भूकंप का झटका सोमवार रात महसूस किया गया। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। खबरों के मुताबिक बड़े झटके के बाद कई छोटे झटके भी आए। भूकंप के झटकों से इलाके की कई इमारतें ढह गईं जबकि कई इमारतों में दरारें आ गईं।

आपको बता दें कि साल भर के अंदर ही मध्य इटली के एमाट्रिस में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी। इस्चिया द्वीप का इकलौता अस्पताल भी भूकंप से प्रभावित हुआ है। ये क्षेत्र भूकंप की आशंका वाले इलाकों में आता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें