फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिली हैं सामूहिक कब्रें, 100 से भी अधिक हो सकते हैं शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें थाईलैंड से लगी सीमा पर सामूहिक कब्रें मिली हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इन कब्रों में लगभग 100 प्रवासियों के शव हो सकते हैं।
विज्ञापन


मलेशिया के अखबार ‘मलाइया स्टार’ ने गृह मंत्री जाहिद हामिदी के हवाले से बताया कि थाईलैंड की सीमा के निकट 17 खाली पड़े मानव तस्कर शिविरों में ये कब्रें मिली हैं। गृह मंत्री के अनुसार उन्हें नहीं पता कि इन कब्रों में कुल कितने शव मिले हैं।
विज्ञापन

म्यांमार और बांग्लादेश के प्रवासी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कब्रों का पता पिछले हफ़्ते चला और इन कब्रों में कम से सम 100 शव हो सकते हैं। माना जा रहा है कब्रों में दफन लोग म्यांमार और बांग्लादेश के प्रवासी हो सकते हैं।

इस तरह की कई कब्रें थाईलैंड में उस मार्ग पर मिली थीं, जिसके जरिए म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमान गैरकानूनी तरीके से थाईलैंड में प्रवेश करते थे।

लेकिन मलेशिया में इस तरह की कब्रें मिलने का ये पहला मामला है। थाईलैंड ने मानव तस्करी के ख‌िलाफ जोरदार अभियान चलाया था। हर साल हजारों की संख्या में लोग गैरकानूनी तरीके से थाईलैंड के रास्ते मलेशिया पहुंचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें