फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिख में ट्रेन के अंदर चाकू से किया यात्रियों पर हमला, 1 की मौत, तीन घायल

Tue, 10 May 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : Agency
विज्ञापन
दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख क्षेत्र में एक चलती ट्रेन में एक व्यक्ति ने चाकू से अपने सहयात्रियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक की मौत और तीन यात्री घायल हो गए हैं। जर्मन पुलिस के मुताबिक उस व्यक्ति ने हमला करने से पहले धर्म विशेष के नारे लगाए और चार यात्रियों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बाबत अपने बयान भी दर्ज कराए हैं। जर्मन पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जब पुलिस ने इस बारे में जानकरी लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

आपको बताते चले कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से लड़ने में जर्मनी भी अहम भूमिका निभा रहा है। पर उसके पड़ोसी देशों फ्रांस और बेल्जियम जैसे आतंकी हमले उस पर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें