लंदन में एक बच्चे का हेयर कट उसके पिता पर इतना भारी पड़ा कि उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। यही नहीं, हेयर कट की वजह से बच्चे को उसके स्कूल ने वापस घर भेज दिया। स्कूल ने बच्चे को अन्य बच्चों के साथ बैठाकर पढ़ाने में असमर्थता जताई। 37 वर्षीय क्रेग ने अपने 7 वर्षीय बेटे मखेंजी का हाल ही में हेयर कट कराया था। नई हेयर स्टाइल के साथ लड़का स्कूल गया था तो स्कूल प्रशासन ने उसे क्लास में बैठने से मना कर दिया।
मीडिया खबरों के मुताबिक स्कूल से क्रेग को फोन किया गया और कहा गया कि उनके बेटे का नया हेयर कट दूसरे बच्चों को ध्यान भटका सकता है, इसलिए जब तक कि उसके बाल बड़े नहीं हो जाते, वे उसे स्कूल में नहीं बैठा सकते हैं।
उधर, इस घटना से क्रेग को नौकरी छोड़नी पड़ी। क्रेग बताते हैं कि घर पर वे उनकी पत्नी लूसी के अलावा वे उनके बेटे देखभाल करेंगे, इसलिए नौकरी कर पाना कठिन होगा। क्रेग ने पांच दिन पहले ही जापान स्टेशनरी में नौकरी शुरू की थी। क्रेग के मुताबिक उनके लिए पूरा स्टाफ नया है, इसलिए वह किसी को जानते नहीं है। यही वजह है कि वह किसी से अपनी जॉब का टाइम भी नहीं बदल पा रहे हैं। ऐसे में नौकरी छोड़ना ही बेहतर लगा।
क्रेग के मुताबिक वैसे भी इसी 31 दिसंबर तक वे कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी पर थे। क्रेग के मुताबिक पांच दिन सेलरी वह क्रिस्मस पर खर्च करेंगे। क्रेग के नौकरी छोड़ने से स्टेशनरी मालिक काफी दुखी हैं।