फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश कंपनी ने भारत में बैंक नोट छापने के आरोपों को नकारा

Sat, 10 Dec 2016 03:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
ब्रिटेन की कंपनी डी ला रिउ ने नए भारतीय बैंक नोट छापने के ‘अपमानसूचक और दुर्भावनापूर्ण’ आरोपों को आधारहीन करार दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए ‘उचित कदम’ उठाएगी। कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी रिचर्ड हेर्ड ने कहा है कि कंपनी अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए भारत में  ‘उचित कदम’ उठाएगी।
विज्ञापन


रिचर्ड की ओर से जारी एक बयान में कंपनी ने भारतीय मीडिया में उसके कारोबार के बारे में लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि डी ला रिउ कंपनी मैसूरू में रिजर्व बैंक के प्रेस में नोटों की छपाई कर रही है, जबकि यूपीए सरकार के शासनकाल में इस कंपनी को काली सूची में डाला गया था। रिचर्ड ने कहा कि भारत की ओर से उनकी कंपनी को न तो अब तक कोई नोटिस मिला है और न ही उन्हें काली सूची में डाले जाने की जानकारी दी गई है।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी नोट छपाई के लिए न कागज की आपूर्ति कर रही है और न ही नए नोटों की छपाई से किसी भी तरीके से जुड़ी हुई है। रिचर्ड ने कहा है कि उनकी कंपनी पाकिस्तान को भी नोट छपाई के लिए कागज की आपूर्ति नहीं कर रही है। साथ ही पाक में नोटों की छपाई भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी कभी भी एक देश को दी जाने वाली नोट के कागज को दूसरे देश को नहीं देती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें