फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पर रिसर्च के लिए भारतवंशी को 'नाइटहुड' सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के हरपाल सिंह कुमार को कैंसर पर रिसर्च के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नाइटहुट से सम्मानित किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लंदन में जारी नए साल की ऑनर्स लिस्ट के मुताबिक ‘कैंसर रिसर्च यूके’ के मुख्य कार्यकारी हरपाल सिंह कुमार को कैंसर पर रिसर्च के लिए सेवाएं देने और इसकी रोकथाम व शुरुआती उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

इसमें कहा गया कि हरपाल के नेतृत्व कैंसर रिसर्च यूके ने धूम्रपान कम करने और 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सनबेड्स प्रतिबंधित करने को कदम उठाने के लिए सरकार को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


हरपाल ने ‘इंडिपेंडेट कैंसर टास्कफोर्स’ की अध्यक्षता की। वह एनएचएस कैंसर स्ट्रैटेजी ‘अचीविंग वर्ल्ड क्लास कैंसर आउटकम: ए स्टैटेजी फॉर इंग्लैंड 2015-20’ का लेखन किया। उन्होंने विश्व के अग्रणी बायोमेडिकल रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर ‘फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट’ की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने किया सम्मानित

इसके अलावा फंडिंग सर्कल के संस्थापक एवं सीईओ समीर देसाई और सन मार्क लिमिटेड के चेयरमैन रमिंदर सिंह रांगर को ‘कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलैंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर’ से नवाजा गया है।

किड्डीकेयर लिमिटेड नर्सरीज के एमडी काला पटेल और नॉर्थहंबरलैंड कंट्री काउंसिल के डिप्टी चीफ एक्जीक्यूटिव दलजीत लैली को मोस्ट एक्सीलैंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर से सम्मानित किया गया। ऑनर्स लिस्ट में उद्योग, वित्त और सामुदायिक सेवा से जुड़े भारतीय मूल के काफी लोग शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें