फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज का दीदार करने आएगा ब्रिटेन का शाही जोड़ा

Sat, 27 Feb 2016 05:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के लोकप्रिय शाही दंपति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन दस अप्रैल को भारत आ रहे हैं। यह उनका पहला भारत दौरा होगा। शाही दंपति विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने 16 अप्रैल को आगरा भी जाएंगे। माना जा रहा है कि केट-विलियम का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती लाने वाला साबित होगा।
विज्ञापन


केनसिंगटन पैलेस के प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज दस अप्रैल को मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को वह भूटान की राजधानी थिंपू भी जाएंगे।

केट और विलियम ब्रिटेन जाने के लिए 16 अप्रैल को फिर भारत लौटेंगे। ब्रिटेन के राजसिंहासन के उत्तराधिकारी विलियम (33) और उनकी पत्नी केट (34) की इस छह दिवसीय दो देशों की यात्रा में उनके बच्चे प्रिंस जॉर्ज और प्रिंसेज शॉरलाट नहीं होंगे। दौरे के वक्त दोनों बच्चे शाही परिवार में ही रहेंगे।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया, ‘दौरे में शाही दंपति भारत के गौरवशाली इतिहास को याद करेंगे। साथ ही युवा भारतीयों की उम्मीदों को समझने की कोशिश भी करेंगे। 21वीं सदी में अहम भूमिका निभाने में मदद करेंगे।’  शाही दंपति के भारत दौरे का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन की यात्रा के वक्त किया गया था।

24 साल पहले डायना भी आईं थीं आगरा
मुंबई आने के साथ ही 11 अप्रैल को दो दिन के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वह काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे। वह 12 और 13 अप्रैल को वहीं रहेंगे। शाही दंपति 16 अप्रैल को ताजमहल देखने जाएंगे, जहां 24 साल पहले विलियम की मां प्रिंसेज डायना भी आई थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें