इटली की एक लड़की ने खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न का जिक्र एक फेसबुक पोस्ट में किया है जो वायरल हो गई है। लड़की ने बताया है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनका रेप नहीं हुआ। पूर्वी शहर स्केंडिची की 18 साल की अनीता फल्लानी कहती हैं कि जब वह रात में अपने घर लौट रही थीं, तब एक अनजान शख्स ने उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए।
पढ़ें:- दोस्ती तोड़ी तो फेसबुक पर पोस्ट कर दी युवती की फोटो
फल्लानी ने उसे नजरअंदाज किया लेकिन वह उनका पीछा करने लगा। वह लिखती हैं, "मुझे आश्चर्य है कि मेरे पास पुरुष जैसी आजादी क्यों नहीं है।" उनके शब्द इटली की मीडिया में रिपोर्ट किए गए और हजार से ज्यादा बार सोशल मीडिया पर शेयर किए गए।
मेयर की बेटी हैं अनीता फल्लानी
अनीता फल्लानी
- फोटो : Social Media
फल्लानी टस्कनी नामक शहर के मेयर की बेटी हैं। वह कहती हैं कि वह रात में अपने एक दोस्त के साथ घूमने गई थीं जब वह लौटते समय ट्राम का इंतजार कर रही थीं तब उस शख्स ने उन्हें निशाना बनाया। उस घटना को याद करते हुए फल्लानी फेसबुक पर लिखती हैं, "तुमने मुझे देखा और तुम सोचते हो कि तुम्हें मुझे परेशान करना शुरू कर देना चाहिए। मैंने तुम्हें कभी नहीं देखा। मुझे नहीं मालूम कि तुम कौन हो लेकिन यह तुम्हें नहीं रोकता।"
यहां पढ़ें अनीता का पूरा पोस्ट :-
घर तक जा पहुंचा था वह शख्स
अनीता लिखती हैं कि उस शख्स ने गुड इवनिंग मिस, आप कैसी हैं?, आपका नाम क्या है?, आप जवाब क्यों नहीं देती हैं? जैसे सवाल पूछे। फल्लानी ने उन सवालों को नजरअंदाज कर ट्राम ले ली और हेडफोन लगा लिया। उन्हें उम्मीद थी कि वह शख्स अब उन्हें परेशान नहीं करेगा। लेकिन जब वह ट्राम से उतरीं तो उन्होंने देखा कि वह शख्स उनका पीछा कर रहा है।
मेरा रोने का मन कर रहा था: फल्लानी
फल्लानी कहती हैं, "मेरा रोने का मन कर रहा था। मैं खुद को अकेला महसूस कर रही थी और समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं।" उन्होंने किसी को कॉल करने का नाटक किया लेकिन वह शख्स उनका पीछा करता रहा और कहां जा रही हो, मेरे साथ आ रही हो जैसे सवाल पूछता रहा। जब वह अपने घर पहुंच गईं तो उन्होंने अपने आप को सुरक्षित महसूस किया लेकिन तब तक उनके अंदर गुस्सा भर चुका था।
'यह असाधारण और अपवाद नहीं है'
वह कहती हैं, "मेरी कहानी बाकियों की तरह है। इसमें असाधारण कुछ भी नहीं है, यह एक अपवाद नहीं है, लेकिन कई चीजें हैं जो हमारी जिंदगी बना देती हैं।" फल्लानी आगे कहती हैं, "मुझे आश्चर्य है कि हम खुशनसीब हैं कि कितनी बार रेप किए जाने से बच जाते हैं।" उनकी स्टोरी को कई वेबसाइट और बड़े अखबारों ने अपने यहां जगह दी और उनसे जुड़े लेखों को कई हज़ार बार सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है या नहीं।