फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में चरमपंथी हमले की आशंका बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में चरमपंथी हमले की आशंका का स्तर ‘सब्सटेंशियल’ से बढ़ाकर ‘सीवियर’ कर दिया गया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन ने कहा है कि इराक और सीरिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर इस बात की आशंका खासी बढ गई है कि ब्रिटेन के खिलाफ 'आतंकवादी हमला' हो सकता है।

ब्रिटेन की गृह मंत्री टेरेसा मे ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि फिलहाल इस बाबत कोई खुफिया जानकारी नहीं है कि यह हमला ‘तत्काल होने वाला’ है।

हमले की आशंका का यह स्तर ब्रिटेन में हमले की आशंका के पांच स्तरों में दूसरे पायदान पर है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि ब्रिटेन से सीरिया और शायद इराक के लिए करीब 500 लोगों ने यात्रा की है।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी जो खिलाफत की स्थापना करने की कोशिश कर रहे हैं या इलाके में इस्लामी राज्य बनाना चाहते हैं, उन्होंने ‘हमारी सुरक्षा के लिए पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरा खड़ा कर दिया है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट जब्त करने का बनेगा कानून

कैमरन का कहना है कि ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिसके बाद संघर्ष से जुडे़ इलाकों के लिए सफर करने वाले लोगों के पासपोर्ट जब्त करना आसान होगा।

ब्रिटेन में चरमपंथी हमले की आशंका के पांच स्तर हैं। ब्रिटिश गृह मंत्रालय के मुताबिक सबसे पहला स्तर है- क्रिटिकल। इसका मतलब है कि हमला होना तय है।

दूसरा स्तर है- सीवियर। इसका मतलब है कि हमला कभी भी हो सकता है। तीसरा स्तर है सब्सटेंशियल, यानी हमले की आशंका काफी मजबूत है।

चौथा स्तर है मॉडरेट यानी हमला संभावित और पांचवां स्तर है लो यानी हमले की आशंका काफी कम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें