फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS ने दी फेसबुक, ट्विटर प्रमुखों को मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएस ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को जान से मारने की धमकी दी है। एक नया वीडियो जारी कर आतंकी संगठन ने इन दोनों की गोलियों से छलनी की गई तस्वीर दिखाई है।
विज्ञापन


ये तस्वीरें डिजिटल तरीकों से बदली गई हैं। उसने सोशल मीडिया से आतंकी चीजों को ब्लॉक करने के कारण यह धमकी दी है। 25 मिनट के इस वीडियो में आईएस ने दावा किया है कि वह सोशल मीडिया के प्रमुखों के खिलाफ उनके अकाउंटों को बंद करने के कारण जंग लड़ रहा है।

इस वीडियो में दुनिया के 10 उद्यमियों को सीधी धमकी दी गई है। उन्हें अमेरिकी सरकार का पिछलग्गू करार दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

दिखाई गई है यह तस्वीर

इसमें जुकरबर्ग और डोर्सी की तस्वीरें दिखाई गईं जो गोलियों से छलनी की जा रही है। इस वीडियो का शीर्षक ‘फ्लेम्स ऑफ सपोर्टर’ है और इसे जारी करने वाले समूह ने खुद को खिलाफत सेना का बेटा बताया है।

इसमें अंत में दोनों उद्यमियों को सीधी धमकी दी गई है। इसमें अंग्रेजी में कहा गया है कि मार्क और जैक तुम लोग रोज हमारे कई अकाउंट को बंद करने की घोषणा करते हो।

लेकिन हम बताना चाहते हैं कि एक अकाउंट बंद करोगे तो हम 10 नए अकाउंट खोल लेंगे। जल्द ही तुम लोगों का नाम खत्म कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें