ब्रिटेन में भारतीय मूल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नील बासु के आतंक विरोधी पुलिस चीफ बनने के प्रबल आसार हैं। स्कॉटलैंड निवासी इस पद के मौजूदा प्रमुख अगले माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
बासु अभी महानगर पुलिस में सहायक उपायुक्त के पद पर तैनात हैं और ब्रिटेन के आतंक विरोधी पुलिस विभाग के वरिष्ठ राष्ट्रीय संयोजक हैं। सूत्रों के मुताबिक बासु ब्रिटिश पुलिस के सबसे कठिन काम के लिए मार्क राउले का स्थान ले सकते हैं।
बासु इससे पहले पुलिस कमांडर रह चुके हैं और उन्होंने संगठित अपराध और गिरोह पर नजर रख रहे थे। पिछले तीन साल से वह आतंक विरोधी पुलिस विभाग में हैं और राउले के मातहत हैं।