एक जर्मन नर्स को दो मरीजों की हत्या के अपराध में जेल भेज दिया गया। लेकिन पुलिस को शक है कि नर्स ने 84 और मर्डर किए हैं। यानि इस अकेले नर्स ने कुल 86 मर्डर किए हैं। यदि नील्स एच अंडर नाम का यह शख्स बकाया 84 हत्याओं में दोषी ठहराया जाता है, तो वह जर्मनी के सबसे खूंखार सीरियल किलर्स में से एक होगा।
पढ़ें: जर्मनी में 176 पाउंड्स डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया 57 साल पुराना पुल
40 साल के इस व्यक्ति को उत्तरी शहर ओलेनबर्ग में दो हत्याओं के प्रयास और 2015 में दो हत्याओं के लिए सजा सुनाई गई थी। जर्मन ब्रॉडकास्टर NDR ने कहा, कोर्ट की सुनवाई में नर्स ने खुद स्वीकार किया कि उसने दोनों मरीजों को घातक इंजेक्शन लगाए थे जिनमें उनकी मौत हो गई।