फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड: सड़क हादसे में 8 की मौत, मरने वालों में कई भारतीय

Mon, 28 Aug 2017 07:57 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
 दक्षिणी इंग्लैंड में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक मिनी बस के आ जाने से हुई भीषण दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई भारतीय भी हैं। इसमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना शनिवार देर रात बकिंघमशायर में न्यूपोर्ट पगनेल के पास राजमार्ग एम1 पर हुई। हादसे में मरनेवाले सभी लोग मिनी बस में सवार थे, जो दोनों ट्रकों के बीच कुचली गई। 

पढ़ेः- बकिंघम पैलेस के बाहर शख्स ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला

मिनी बस के चालक की पहचान भारतीय मूल के सिराक जोसेफ के रूप में की गई है। केरल में पैदा हुए जोसेफ पिछले 15 सालों से इंग्लैंड में रह रहे थे। मिनी बस में सवार अन्य लोग चेन्नई से आए थे, जिन्होंने नोटिंगघम में रह रहे अपने रिश्तेदारों के साथ लंदन घूमने के लिए यह बस किराए पर ली थी। 
विज्ञापन


इस हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची, एक महिला और एक पुरुष को जानलेवा चोटें आई हैं, जबकि एक अन्य महिला को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। 

पढ़ेंः- न्यूपोर्ट पेगनेल में मिनीबस और लॉरी में टक्कर, 8 की मौत 4 घायल

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इस दुर्घटना से प्रभावित होने वाले लोगों को हम हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। घटनास्थल से दोनों ट्रक के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौतों का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें