जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हजारों लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में प्रदर्शन किया जिसमें 76 लोग घायल हो गए।
सम्मेलन के विरोध में हजारों प्रदर्शनकारी हैम्बर्ग की सड़कों पर जुटे हुए हैं।पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच छिटपुट झड़पें भी हुईं। 'वेलकम टू हैल' नाम से आयोजित रैली अचानक ही हिंसात्मक हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन पुलिस ने चाकू, कंटेनर और जमे हुए तरल पदार्थों भी जब्त किए हैं।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनियों को काबू करने के लिए पानी, मिर्च स्प्रे और बैटन का इस्तेमाल करना पड़ा। बता दें कि कि इस रैली का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ किया जा रहा है।
दरअसल ये लोग अमेरिका द्वारा पेरिस जलवायु समझौते से खुद को अलग किए जाने का विरोध कर रहे हैं। हिंसक प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।