भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपये लेकर फरार विजय माल्या की आज लंदन की वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले की अगली सुनवाई आगामी 14 सितंबर को होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लंदन की वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 14 सितंबर को केस की अगली सुनवाई की तारीख तय की। सुनवाई के लिए विजय माल्या भी कोर्ट में पेश हुए।
पेशी के बाद माल्या ने कहा कि भारत पहले सबूत पेश करे, फिर हम पैरवी करेंगे।
गौरतलब है कि सीबीआई ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए यूके कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले 13 जून को इस मामले में कोर्ट की सुनावाई थी। हालांकि विजय माल्या ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि यह सुनवाई उनके प्रत्यर्पण की नहीं बल्कि किसी दूसर केस के संबंध में थी।
I have been living in England since 1992: Vijay Mallya in London on question "why did he run away from Indian law" pic.twitter.com/gH1KieZmQV
— ANI (@ANI_news) July 6, 2017
इस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट 24 जनवारी, 2017 को मुंबई के विशेष जज के समक्ष दायर की गई थी। जिसके बाद 31 जनवरी को माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया।
बता दें कि सीबीआई ने कहा था कि माल्या मार्च, 2016 से यूके में रह रहा है। यूके सरकार को माल्या के प्रत्यर्पण के लिए फरवरी 2017 में पेशकश की थी। माल्या पर लगभग 9000 करोड़ रुपये का लोन न चुकाने का आरोप है। इस केस में यह दूसरी सुनवाई है।
जून में सीबीआई और ईडी की एक टीम यूके सरकार ने माल्या को भारत वापस लाने के लिए बात करने गई थी। माल्या को अप्रैल में स्कॉटलैंड से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से माल्या जमानत पर बाहर है।