फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी स्कूल टीचर से की शादी, अब हैं फ्रांस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Wed, 26 Apr 2017 12:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
मेक्रॉन-ट्रोग्न्यूक्स - फोटो : getty images
विज्ञापन
आपने प्यार-मुहब्बत की कई कहानियां सुनी होंगी जिसमें कई मुश्किलों से गुजरने के बाद आखिर सफलता मिल ही जाती है। लेकिन आपने ऐसा शायद ही सुना होगा कि किसी स्टूडेंट ने अपनी टीचर से शादी की हो। जी हां यह नामुमकिन सी नजर आने वाली प्रेम कहानी वाकई सच है। अब ये स्टूडेंट और टीचर पति-पत्नी हैं। ये लव स्टोरी किसी आम इंसान की नहीं बल्कि फ्रांस में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार इम्मेन्यूएल मेक्रॉन की है। इम्मेन्यूएल आने वाले वक्त में फ्रांस के राष्ट्रपति बन सकते हैं।
विज्ञापन


फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत हासिल करने के बाद मेक्रॉन और उनकी पत्नी ब्रिगिट्टी ट्रोग्न्यूक्स की लव स्टोरी पूरी दुनिया की निगाह में है। राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर में जीत के बाद मेक्रॉन ने पत्नी और अपनी पूर्व टीचर ब्रिगिट्टी को मंच पर किस भी किया

इस लव स्टोरी की सबसे दिसचस्प बात है कि यह न सिर्फ लोगों के बीच चर्चा का विषय है, बल्कि राष्ट्रपति चुनाव में मेक्रॉन की छवि में मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन


इस वक्त 39 साल के मेक्रॉन की मुलाकात 64 साल की ट्रोग्न्यूक्स से तब हुई थी जब वह उत्तरी फ्रांस के शहर अमीन्स में हाई स्कूल में थे। उस वक्त मेक्रॉन सिर्फ 17 साल के थे और उन्होंने फैसला किया था कि एक दिन वह अपनी टीचर से शादी करेंगे।

मेक्रॉन के माता-पिता ने टीचर से रोमांस को स्वीकार नहीं किया

मेक्रॉन-ट्रोग्न्यूक्स - फोटो : getty images
सीएनएन के मुताबिक, रायटर्स ने मेंक्रॉन पर आई  नई किताब के हवाले से बताया कि मेक्रॉन के माता-पिता ने अपने बेटे के टीचर से रोमांस को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया। 

उनके पिता ने पहले से शादी-शुदा और तीन बच्चों की मां ट्रोग्न्यूक्स से कहा कि जब तक उनका बेटा जब तक कम से कम 18 साल का नहीं होता तब तक वह दूर रहें। इस पर ऐनी फुल्दा की 'इम्मेन्यूएल मेक्रॉन: ए परफेक्ट मेन' की किताब के अनुसार ट्रोग्न्यूक्स रोते हुए जवाब दिए कि मैं आपसे कुछ भी वादा नहीं कर सकती।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों के बीच सीरियस रोमांस कब शुरू हुआ। लेकिन ट्रोग्न्यूक्स अपनी मोहब्बत के बारे में कहती हैं, 'किसी को पता नहीं होगा किस लमहे हमारी कहानी हमारी कहानी एक प्रेम कहानी बन गई। यह हमारा राज है।'

आखिरकार इन दोनों की प्रेम कहानी को वो मुकाम मिल ही गया जिसका सपना 17 साल के मेक्रॉन ने देखा था। ट्रोग्न्यूक्स की तलाक के बाद 2007 में मेक्रॉन ने उनसे शादी कर ली। शादी के वक्त मेक्रॉन 29 और ट्रोग्न्यूक्स 54 साल की थीं। लेकिन दोनों ने तय किया कि वे ट्रोग्न्यूक्स के तीन बच्चों से शुभकामना लेंगे।
विज्ञापन

लव स्टोरी का मेक्रॉन के कैंपेन पर कोई नकारात्मक असर नहीं

मेक्रॉन-ट्रोग्न्यूक्स - फोटो : getty images
बीएफएमटीवी के मुताबिक ट्रोग्न्यूक्स की बेटी टिपिहैनी अजिएरे ने अपनी मां की शादी को लेकर कहा, 'मेक्रॉन ने शादी करने का फैसला किया, क्योंकि उन्होंने मेरी मां से कहा था कि वह उनसे शादी करेंगे। वह हमसे मिलने आए और हमें बताया कि वह हमारी मां से शादी करना चाहते हैं।

मेक्रॉन और ट्रोग्न्यूक्स के दोस्त फिलिप बेसन ने बीएफएमटीवी को बताया कि हर कोई उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था। दोनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था, यहां तक कि उनके अपने परिवारों में इस रिश्ते को लेकर हिचकिचाहट थी। इसके अलावा उन्हें उम्र के अंतर को लेकर भी समाज सामना करना पड़ा।

राष्ट्रपति उम्मीदवार की अपनी टीचर से शादी अन्य देशों में चुनाव कैंपेन को प्रभावित कर सकती है। लेकिन फ्रांस में मेक्रॉन के कैंपेन पर इससे कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें