फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव: मरीन का नाम सबसे आगे, ट्रंप भी समर्थन में

Sun, 23 Apr 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Marine Le Pen - फोटो : social media
विज्ञापन
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले दौर का मतदान आज हो रहा है। इस चुनाव में लगभग 47 करोड़ फ्रांसीसी वोट करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद के लिए राइट विंगर (दक्षिणपंथी) मरीन ली पेन की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मरीन पेशे से वकील हैं और वह ट्रंप की अमेरिका फस्ट नीति से खासी प्रभावित हैं। चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने अवैध प्रवासियों को मेडिकल मदद बंद करने, यूरो खत्म करने और विदेशी नागरिकों को वापस  भेजने का वादा किया था।

पेन ने यह भी कहा कि वे देश में सभी मस्जिदें बंद करवा देंगी। साथ ही इयू से अलग होने के वादे के चलते पेन की दावेदारी अधिक मजबूत मानी जा रही है। यह राष्ट्रपति चुनाव यूरोप के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पेन की दावेदारी का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन


पेन के अलावा राष्ट्रपति का दावेदार निर्दलीय प्रत्याशी इमेनुअल मैक्रोन-एन मार्श, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार फ्रांस्वा फिलन, सोशलिस्ट पार्टी प्रत्याशी बेनोत हमन और लेफ्ट उम्मीदवार जीन लुक मेलेनचो हैं। मेलेनचो रूस और पुतिन के बीच दोस्ताना रिश्तों की पैरवी करते आएं हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें