फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपल को कचरे के डिब्बे में मिला लॉटरी टिकट, जीते 55 लाख

Wed, 04 Jan 2017 04:13 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर दुनिया भर में खुशी का माहौल है। ब्रिटेन के एक दंपति को ऐसी सौगात मिली है, जिसकी उन्हें उम्मीद ही नहीं थी। दरअसल, जोड़े को अपना खोया हुआ लॉटरी टिकट सड़क के किनारे रखे एक कचरे के डिब्बे में मिला है।
विज्ञापन


इस लॉटरी टिकट से दंपति ने 55 लाख रुपये से भी ज्यादा की राशि जीती थी, लेकिन टिकट खो जाने की वजह से वे दावा नहीं कर पाए थे। 37 वर्षीय जुअन जॉइनसन अब उस पैसे से अपने मंगेतर से शादी करने की योजना बना रही हैं।

उन्होंने बताया, सबसे पहले मैंने डाइलान को याद दिलाया। उसने 15 साल पहले शादी की पेशकश की थी और अब हम शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कचरे में फेंक दिया था टिकट

- फोटो : demo pics
मैं हमेशा शादी करना चाहती थी, लेकिन हमारे पास पैसे ही नहीं थे। असल में मर्सीसाइड की रहने वाली जुअन जॉइनसन नए साल की पिछली शाम स्थानीय बेटफ्रेड दुकान पर गई हुई थी।

जहां उन्होंने तीन पाउंड का एक स्पैनिश लॉटरी टिकट फेंक दिया था। तीन दिन पहले जॉइनसन को पता लगा कि वह लॉटरी जीत गईं हैं। इसके बाद से वह टिकट खोजने में लगी हुईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें