रोबोट न सिर्फ कार, घर निर्माण या घरों के सामान्य कामकाज कर रहा है बल्कि मंगल पर जाकर वहां मिट्टी और पानी पर भी शोध कर वैज्ञानिकों को सूचनाएं दे रहा है। लेकिन अब यह रोबोट इससे भी आगे जाने वाला है। यानी अब यदि कैरियर की खातिर आप शादी करना नहीं चाहते हैं तो रोबोट आपको सहारा देगा।
लंदन में आयोजित एक ग्लोबल कांफ्रेंस में वैज्ञानिकों ने जल्द ही रोबोट से शादी की हकीकत के साकार होने का दावा किया है।
अब तक बाजार में यौन खिलौनों को लेकर बहस चल रही थी, लेकिन वैज्ञानिकों के इस दावे पर पश्चिमी देशों में अब नैतिकता को लेकर भी एक नई बहस छिड़ गई है। इन रोबोटों को ह्यूमेनॉइड का नाम दिया गया है जो धातु, रबर और प्लास्टिक से निर्मित होंगे। यह एनीमेटेड प्रेमी कुछेक माह में ही बाजार में आने को तैयार है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों रोबोट शामिल होंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए डेविड लेवी ने कहा कि - ‘रोबोटों के साथ शादी अब जल्द ही शुरू होने वाली हैं। संभवतया अगले साल इसकी शुरूआत हो जाए।’