फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शार्ली हेब्दो' के कार्टूनिस्ट ने किया पत्रिका छोड़ने का ऐलान

Tue, 19 May 2015 03:15 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस हमले के बाद फ्रांस की चर्चित व्यंग्य मैगजीन शार्ली हेब्दो के कवर पेज पर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने वाले मैगजीन के मुख्य कार्टूनिस्ट रेनाल्ड लुज ने मैगजीन छोड़ने का ऐलान किया है। लुज ने फ्रैंच अखबार लिबरेशन को बताया कि पिछले दिनों हुए हमले में मारे गए सहयोगियों के बाद उनके लिए काम करना बहुत मुश्किल हो रहा रहा था। और उन्होंने मैगजीन छोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पत्रिका के बाकी सहयोगियों के न रहने से उनके लिए हर मुद्दा प्रताड़ित करने वाला होता है। लुज वर्ष 1992 में फ्रैंच व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो से जुड़े। लुज का कहना है कि मैग्जीन से इस्तीफा देना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। वह आगामी सितंबर में शार्ली हेब्दो प्रकाशन छोड़ देंगे।
विज्ञापन

फैसले से नाखुश

बता दें कि बीते 7 जनवरी को पेरिस में व्यंग्य पत्रिका 'शार्ली हेब्दो' के दफ्तर पर कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें मैगजीन के दस पत्रकार और कार्टूनिस्ट समेत कुल 12 लोग मारे गए थे।

हमले के बाद मैगजीन ने विषम परिस्‍थतियों में भी हर अंक प्रकाशित किए। हमले के बाद के अंको में मैगजीन ने अपने कवर पेज पर मोहम्मद साहब के कार्टून और इस्लाम को लेकर फोटो फीचर भी प्रकाशित किए जिसको लेकर विवाद भी हुआ।

लुज ने बताया कि मैगजीन छोड़ने की घोषणा के बाद कई लोगों ने उनके इस फैसले को वापस लेने और मैगजीन न छोड़ने के लिए कहा। बताया कि मैगजीन के आर्थिक हालात को देखकर हर दिन संघर्ष करना पड़ रहा है। अभी बीते माह लुज ने कार्टून न बनाने की घोषणा की थी और कहा था कि वे मोहम्मद साहब के कार्टून बनाकर बोर हो गए हैं। अब उनके मैगजीन छोड़ने के फैसले से पत्रिका के समर्थक दुखी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें