ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शादी 19 मई को हॉलिवुड अभिनेत्री मेगन मार्केल से होने वाली है। यूं तो इस शाही शादी में 2,640 मेहमानों को निमंत्रित किया है लेकिन इनमें से 1200 मेंहमानों के लिए एक फरमान भी जारी किया गया है। उन्हें कहा गया है कि वह अपना खाना खुद लेकर आएं। उन्हें वहां ऐसी कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। 256 करोड़ की शादी में इस फैसले के पीछे का कारण भी दिलचस्प है।
ब्रिटेन की वेबसाइट इनसाइडर के मुताबिक इन 1200 लोगों को
महारानी एलिजाबेथ के प्रतिनिधि लॉर्ड लेफ्टिनेंस ने न्योता भेजा है। केन्सिंग्टन पैलेस की घोषणा के मुताबिक हैरी और मार्गेन अलग अलग बैकग्राउंड के लोगों को निमंत्रित करना चाहते थे। जिन्होंने अपने क्षेत्र, समुदाय और समाज में कोई प्रेरणादायक काम किया हो। लेकिन जब इन लोगों को चिट्टी मिली तो यह नाराज हो गए। इनमें से एक महमान का कहना है कि उनके पास इतना पैसा है फिर भी कह रहे हैं कि खाना खुद लेकर आना। यह तो बिल्कुल गलत है।
घोषणा में यह भी कहा गया था कि जिन मजबूत नेतृत्व क्षमता वाले युवाओं को न्योता दिया गया है, वह शादी में शामिल होते हुए भी शादी नहीं देख पाएंगे। यह लोग विंडसर कैसल के अंदर तो मौजूद होंगे पर इन्हें चैपल के अंदर घुसने की इजाजद नहीं दी जाएगी। वह बस नए जोड़े को अंदर जाते हुए और बाहर आते हुए ही देख पाएंगे।
जानकारी के मुताबिक हैरी और
मार्केल अपनी शादी को निजी रखना चाहते हैं जिस कारण चैपल में महज 600 लोग ही रह पाएंगे। इसी कारण किसी राजनीतिक हस्ती को भी न्योता नहीं दिया गया है। शादी में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे, राज परिवार के करीबी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी नहीं बुलाया गया है।