एस्टन मार्टिन 'जेम्स बॉन्ड' की पसंदीदा कार बनाने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा बनाई गई कारों की विश्वभर में चर्चा रहती है। अब कंपनी एक नई तरह की सबमरीन लाने जा रही है। कंपनी ने पहली बार इसके इंटीरियर की तस्वीरें साझा की हैं। इस सबमरीन का नाम कंपनी ने 'प्रोजेक्ट नैप्त्यून' रखा है। इसकी कीमत करीब 27-36 करोड़ के बीच रहेगी। सबमरीन के बारे में कंपनी के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर मेरेक रीचमैन ने बताया कि इंटीरियर के दौरान उन्होंने इस बात का खास ध्यान रखा है कि ड्राइवर और उसके साथ बैठे लोग सुरक्षित रह सकें। इसे खरीदने के लिए लोग बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।
ये हैं खासियत
- यह सबमरीन लोगों को समुद्र तल में 1640 फीट की गहराई तक ले जाएगी।
- इसमें तकरीबन 3 लोग बैठ सकेंगे।
- यह 10 घंटे पानी में रहने की क्षमता रखेगी।
- इसकी अधिकतम स्पीड करीब 10 किमी प्रतिघंटा होगी।
- इसके पूरे इंटीरियर पर हाई कार्बन फाइबर लगा होगा।
- ड्राइवर और बाकी लोगों को 360 डिग्री विजीबिलिटी मिलेगी।
- इसे बनाने में लैदर का प्रयोग किया गया है।
- इसकी तीनों सीटों को बेहद खास तरह से डिजाइन किया गया है।