फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम: ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों ने हिला दिया पूरे यूरोप को

Tue, 22 Mar 2016 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि - फोटो : Twitter
विज्ञापन
ब्रसेल्स में हुए सीरियल ब्लास्ट की दुनिया भर में कड़ी निंदा हो रही है।  बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे देश पर ये हमला हिंसक और कायरतापूर्ण था।
विज्ञापन

ये हमारे इतिहास में एक दुखद क्षण है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि वो इस घटना से स्तब्ध और चिंतित हैं और यथासंभव मदद करने के लिए तत्पर हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलां ने इन विस्फोटों के तुरंत बाद वरिष्ठ मंत्रियों की आपातकालीन बैठक बुलाई और इसके बाद फ्रांसीसी अधिकारियों ने देश के परिवहन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा देने की घोषणा की।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनल्ड टस्क ने कहा कि हिंसा और नफ़रत का ये एक और निकृष्टतम कृत्य है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इन हमलों को 'बर्बर' कृत्य बताया। यूरोपीय संघ की विदेशी नीतियों की प्रमुख फेडरिका मोघेरिनी ने इसे यूरोप के लिए 'एक बहुत दुखद दिन' बताया। स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफान लोफ्वन ने इसे यूरोपीय लोकतंत्र पर हमला बताया है। पूरे यूरोप के हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें