फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश पुलिस ने किया लंदन हमले के तीसरे आतंकी के नाम का खुलासा

Tue, 06 Jun 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश पुलिस ने लंदन हमले के तीसरे हमलावर की भी पहचान कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को तीसरे हमलावर के नाम का खुलासा किया। ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक तीसरे हमलावर की पहचान इतालवी देश के मोरक्को के 22 वर्षीय यूसुफ झघबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस्लामिक स्टेट के तीन लड़ाकों की एक टुकड़ी ने लंदन हमले को अंजाम दिया। लंदन में हुए आतंकी हमले में सात लोगों की जान लेने वाले तीन आतंकियों में से एक खुर्रम शहजाद बट की पहचान पाकिस्तानी मूल के युवक के रूप में हुई है। 

जन्म के कुछ दिन बाद पाकिस्तान से लंदन आने वाले बट को पुलिस ने हमले के तुरंत बाद मार गिराया था। मामले की जांच में उसके बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। वहीं एक और हमलावर की पहचान पूर्वी लंदन के बार्किंग निवासी 27 वर्षीय एबज के रूप में हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बीते शनिवार को लंदन ब्रिज पर एक वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। घटना में 7 लोग मारे गए जबकि करीब 48 घायल हुए। इसके बाद दूसरी घटना ब्रिज के ही पास एक रेस्तरां में हुई जहां एक शख्स ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से वार किए।

लंदन हमलों में गिरफ्तार 10 लोग रिहा लंदन में बीते शनिवार को हुए आतंकी हमलों की जांच में गिरफ्तार किए गए सभी 10 लोगों को रिहा कर दिया गया। लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि जांच के लिए 4 जून को गिरफ्तार किए गए सभी 10 लोगों को बगैर किसी आरोप के रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें