फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश संसद हमला: सांसद बना 'हीरो', पुलिस वाले की बचाई जान

Mon, 27 Mar 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 5
सासंद टोबाइस इलबुड - फोटो : BBC
बुधवार को ब्रिटिश ससंद के बाहर हुए आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए। हमला के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है? लेकिन इस बीच एक चेहरा ऐसा सामने आया जिसे 'हीरो' बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ये हीरो सासंद टोबाइस इलबुड हैं, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर पुलिसवाले की जान बचाई। मीडिया खबरों के मुताबिक तारिफ की जा रही कि उन्होंने अपनी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा, बल्कि घायल हुए पुलिस वाले को बचाने में लग गए।
विज्ञापन

3 of 5
दरअसल, पीसी पालमेर नाम के पुलिस कर्मी को हमलावर ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। कभी आर्मी अफसर रह चुके इलबुड ने हमले के दौरान पालमेर की हर मदद की। बुधवार को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर एक हमलावर ने संसद के पास टेम्स नदी पर बने पुल वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर तेजी से कार दौड़ा दी। फायरिंग के बाद इमारत को बंद कर दिया गया है।

4 of 5
सुरक्षाबलों ने एक हमलावर को मार गिराया। हमले के वक्त हाथ में चाकू लिए हमलावर बाहर निकला और संसद परिसर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोका तो एक पुलिसकर्मी को उसने चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उस पुलिसकर्मी के पास कोई हथियार नहीं था। इसके बाद दूसरे हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि ​हमले के वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। राजनेताओं, पत्रकारों और आगंतुकों को लगभग पांच घंटे तक संसद से बाहर नहीं जाने दिया गया। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा ने कहा है कि केवल एक हमलावर था। उसकी पहचान अभी नहीं बताई गई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें