फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल ने बच्चे की दूध पिलाती तस्वीर इंटरनेट पर डाली, मचा हंगामा 

Sat, 11 Feb 2017 02:59 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश मॉडल तमारा एकलेस्टन ने अपनी बेटी को स्तनपान कराते हुए तस्वीर पोस्ट की थी जिसके बाद उनपर पर 'कड़वा और अप्रिय रुख' अपनाने का आरोप लग रहा है। उनकी इन तस्वीरों से एक बार फिर से पुरानी बहस ताजा हो गई कि क्या सार्वजनिक रूप से महिलाओं को स्तनपान कराना चाहिए।
विज्ञापन


32 साल की एकलेस्टन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर दो साल की सोफिया के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने लोगों से कहा कि वे बताएं कि क्या नर्सिंग को निजी घेरे से बाहर नहीं जाने देना चाहिए। तमारा के कुछ प्रशंसकों ने इस पोस्ट के लिए उनकी आलोचना की।

इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की। दूसरी तस्वीर के बाद तमारा की तो जमकर निंदा हुई। अपनी तस्वीर की व्याख्या करते हुए तमारा ने स्तनपान को प्रेम और पालन-पोषण का मजबूत प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रतीक को सामान्य से शर्मिंदगी के रूप में स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

तस्वीर विवादित क्यों थी?

कुछ लोगों ने स्तनपान को सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहित करने के बजाय इस पर सवाल खड़ा किया। तीन साल तक के बच्चों के लिए स्तनपान जरूरी माना जाता है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, ''लोगों को बच्चों को लेप लगाते हुए तस्वीर भी सोशल मीडिया पर नहीं पोस्ट करनी चाहिए, क्योंकि लोग देख सकते हैं।"

एक और ने बच्चों के लालन-पालन के तर्क से असहमति जताते हुए कहा, ''शिशु के साथ ऐसा बढ़िया लगता है लेकिन दो साल के बच्चे के साथ यह ठीक नहीं लगता है।'' तमारा ने कहा, ''हमारे वक्त में ऐसी सोच दुखद और हैरान करने वाली है। इस तस्वीर पर नकारात्मक टिप्पणी आ रही है।''

200 शब्दों में तमारा ने कहा, ''मैं सभी माताओं को सशक्त बनाने का समर्थन करती हूं। मैं निजी तौर पर महसूस करती हूं कि नफरत बहुत व्यापक है और यह हमारी आत्मा के लिए ठीक नहीं है।'' यह तस्वीर इवेटे इवेन्स ने ली थी। इवेटे लिथुआनियाई फोटोग्राफर हैं और वह अक्सर गर्भवती और नर्सिंग महिलाओं की तस्वीरें क्लिक करते हैं। 

कुछ मांओं ने इस तस्वीर का बचाव किया। लीयने कैफिन नाम की एक मां ने कहा, ''मैंने अपनी बेटी को चार साल की उम्र तक स्तनपान कराया। मैं कभी नहीं समझ पाई कि लोग इसे अनोखा क्यो समझते हैं।'' हेलेन तोमिल्सन ने कहा, ''मैं इससे बहुत प्यार करती हूं। मैं सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान को लेकर काफी असहज रहती थी। यहां तक कि मुझे अपने परिवार के सामने भी ठीक नहीं लगता था लेकिन अब मैंने यह शर्म उतार कर फेंक दी है।
विज्ञापन

क्या महिलाओं को हमेशा स्तनपान कराना चाहिए?

तमारा ने कहा, ''मेरी तस्वीर पर जिस तरह की टिप्पणी आई उससे मैं हैरान हूं। लोग सोचते हैं कि मुझे स्तनपान कराने के बदले बोतल से दूध देना चाहिए था। मैं कभी किसी को बोतल ले जाने की सलाह नहीं दूंगी।''

यूनिवर्सिटी ऑफ केन्ट्स सेंटर फोर पैरेंटिंग स्टडीज की निदेशक डॉक्टर एली ली ने कहा कि उन्हें इस पर बिल्कुल हैरानी नहीं है। उन्होंने कहा कि स्तनपान को नैतिकता से जोड़ दिया गया है।
ब्रिटेन में महिलाओं को बच्चे के जन्म के एक घंटे बाद से ही स्तनपान कराने की सलाह दी जाती है।

डॉक्टर ली ने कहा कि पहली बार बच्चों को बोतल देने वाली महिलाएं स्तनपान कराने में बुरी तरह से नाकाम रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें