फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस चुनावों में भी इस्लामी कट्टरपंथ का विरोध हावी

Tue, 07 Feb 2017 07:06 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ लियॉन
विज्ञापन
ली पेन - फोटो : getty images
विज्ञापन
फ्रांस में इस साल 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं, जिसमें अमेरिका की तरह दक्षिणपंथी विचारधारा हावी है। यहां नेशनल फ्रंट की उम्मीदवार ने फ्रांस के लियॉन शहर में अपना घोषणापत्र जारी करते हुए इस्लामी कट्टरपंथ पर हमला बोला है। दरअसल आतंकी हमलों और देश में बढ़ रही शरणार्थियों की समस्या के बाद यहां भी कट्टरपंथियों के खिलाफ राजनीतिक माहौल गरम है। यहां भी ट्रंप के समान आक्रामक मुद्दों पर चुनाव प्रचार की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


नेशनल फ्रंट की उम्मीदवार ली पेन ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए समर्थकों से कहा है कि वैश्वीकरण के कारण कई समुदायों की सांसें घुट रही हैं। उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथ के दमनकारी शासन में फ्रांस की एक स्याह तस्वीर दिखाई जिसमें महिलाओं को कैफे में जाने अथवा स्कर्ट पहनने पर रोक लगाई जाएगी। 

ट्रंप के ही समान ली पेन ने भी ग्लोबलाइजेशन का विरोध करते हुए कहा कि - संरक्षणवाद और आर्थिक राष्ट्रभक्ति द्वारा देश में स्थानीय स्तर पर क्रांति लाना जरूरी है। यूरोपीय संघ को विफल करार देते हुए नेशनल फ्रंट की नेता ने कहा कि यह संघ अब तक अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सका है, बल्कि इसके लचर रवैये से देश में मध्य-पूर्व से शरणार्थियों की संख्या जरूर बढ़ गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फ्रांस के वर्तमान राष्ट्रपति नहीं लड़ेंगे चुनाव

राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद - फोटो : reuters
उल्लेखनीय है कि फ्रांस में इन दिनों 50 लाख से भी अधिक मुस्लिम रह रहे हैं जो पश्चिमी यूरोप के किसी भी देश के अल्पसंख्यकों से कहीं ज्यादा तादाद में हैं। पार्टी घोषणा पत्र में इसी सप्ताह लूव संग्रहालय के बाहर होने वाले हमले का भी जिक्र करते हुए लोगों को कट्टरपंथी इस्लाम के खतरे से आगाह किया गया है। चुनावी सर्वेक्षणों में भी दावा किया गया है कि ली पेन के आक्रामक चुनाव प्रचार के कारण उन्हें चुनाव के पहले दौर में जीत मिलने की पूरी संभावना है। यदि ऐसा होता है तो इतना तय है कि फ्रांस में भी अमेरिका के समान दक्षिणपंथी विचारधारा का हावी रहना तय है।

फ्रांस का अगला राष्ट्रपति भी गैर राजनीतिक संभव
फ्रांस में मध्य दक्षिणपंथी प्रत्याशी फ्रांस्वा फिलियन इन दिनों घोटालों की जांच में फंसे हुए हैं और वर्तमान राष्ट्रपति व सोशलिस्ट नेता फ्रांस्वा ओलांद ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। इस कारण ली पेन का मुकाबला उदारवादी इमैनुअल मैक्रान से हो सकता है। मैक्रान भी पहली बार चुनाव मैदान में हैं। अत: संभावना जताई जा रही है कि अमेरिका में ट्रंप के ही समान फ्रांस का अगला राष्ट्रपति भी राजनीति से बाहर के दो में से किसी एक नेता के रूप में हो सकता है। ट्रंप की भी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें