फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: ब्रेक्जिट को लेकर टाला गया मतदान अब जनवरी में होगा

Thu, 13 Dec 2018 09:27 PM IST
भाषा, लंदन 
विज्ञापन
theresa may - फोटो : PTI
विज्ञापन
ब्रिटेन में ब्रेक्जिट को लेकर इस हफ्ते टाला गया संसदीय मतदान अब जनवरी में होगा। ब्रिटेन की संसदीय शिड्यूल की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह बात कही गई है। यह फैसला प्रधानमंत्री टेरीजा मे के ब्रेक्जिट पर यूरोपीय संघ के नेताओं से आश्वासन मांगने के लिये ब्रसेल्स पहुंचने के समय लिया गया। 
विज्ञापन


टेरीजा मे ने बुधवार को अपने नेतृत्व को लेकर संसद में पेश विश्वास मत जीत लिया था। मे की पार्टी के 200 में से 117 सांसदों ने उनका समर्थन किया था। मे ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद सम्मेलन में यूरोपीय संघ के नेताओं से आयरलैंड से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करेंगी। 

हालांकि यह स्पष्ट हो गया है कि यूरोपीय संघ से निकलने के समझौते पर जनवरी में मतदान होगा। क्रिसमस के मौके पर ब्रिटेन की संसद में अवकाश के चलते यह मतदान जनवरी तक के लिये टाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें