फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के शाही परिवार की नन्ही राजकुमारी को मिला नाम

Tue, 05 May 2015 11:32 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के शाही परिवार की नन्ही राजकुमारी के नाम को लेकर चली आ रही अटकलें सोमवार को खत्म हो गईं। प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने अपनी नन्ही बेटी का नाम ‘शारलॉट एलिजाबेथ डायना’ रखा है।
विज्ञापन


शनिवार को जन्मी नन्ही परी को अब प्रिंसेस शारलॉट के नाम से पुकारा जाएगा। किंग्सटन पैलेस की ओर से की गई घोषणा में कहा गया कि ड्यूक (प्रिंस विलियम) और डचेज ऑफ कैंब्रिज (केट मिडिलटन) ने अपनी बेटी का नाम शारलॉट एलिजाबेथ डायना रखा है।

अब राजकुमारी का आधिकारिक नाम ‘हर रॉयल हाइनेस प्रिंसेस शारलॉट ऑफ कैंब्रिज’ होगा। लंदन में नन्ही राजकुमारी के जन्म के सम्मान में रॉयल गन सैल्यूट दिया गया। वहीं, नन्ही राजकुमारी के जन्म के महज दो दिन में ब्रिटेन के खजाने में करीब 7.7 अरब रुपये (आठ करोड़ पाउंड) का उछाल आया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

एक अरब पाउंड का हो सकता ईजाफा

दरअसल, ब्रिटेन में राजकुमार और राजकुमारी के फैशन की नकल करने का जबरदस्त प्रचलन है। इसके चलते शाही परिवार के प्रशंसक नन्ही राजकुमारी के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े और सामानों को अपने बच्चों के लिए भी खरीद रहे हैं। राजकुमारी के 10 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले खजाने में 96.24 अरब रुपये (एक अरब पाउंड) का इजाफा हो सकता है। 

राजकुमार ने दिए थे 23.78 अरब रुपये
2013 में जब शाही परिवार में राजकुमार प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ था, तो ब्रिटेन के खजाने में 23.78 अरब रुपये (24.7 करोड़ पाउंड) की वृद्धि हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें